फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं लगा बच्चों का सुराग

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पसगवां। थाना क्षेत्र के गांव जिंदपुर में पिता के साथ गए दोनों बच्चों का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। घटना स्थल पर सीओ मोहम्मदी व एसओ पसगवां पहुंचे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिंदपुर के रुपेंद्र दीक्षित बृहस्पतिवार को अपने दो पुत्रों मोहित और रोचक के साथ खेत पर गए थे। शाम को रुपेंद्र साइकिल से घर आ गए लेकिन उनके बेटे देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन तीसरे दिन भी उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर सीओ एसी श्रीवास्तव तथा एसओ पसगवां विश्वनाथ सिंह यादव घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि रुपेंद्र की पहली पत्नी नीलम की 11 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है उससे एक पुत्र शिवांकर है जो अपने मामा के यहां टड़ियावां हरदोई में रहता है। रुपेंद्र ने नीलम की बहन पूनम से दूसरा विवाह किया है। जिससे दो पुत्र मोहित और रोचक हैं। रुपेंद्र का कहना है कि उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। बहरहाल दोनों बच्चों का अचानक गायब हो जाना यहां एक पहेली का विषय बना हुआ है। परिवार वालों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें