फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर, मस्तिष्क, अध्यात्म में संतुलन जरूरी: चार्ल्स

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वाईडी डिग्री कॉलेज में शनिवार को वेलनेस इंट्रीग्रेशन आफ बॉडी माइंड एंड हार्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अमेरिका से आए विशेषज्ञों ने शरीर, मस्तिष्क और अध्यात्म के बीच संतुलन बनाने और इससे होने वाले लाभों के विषय में बताया।
कार्यशाला में अमेरिका से आईं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालयों एवं पाठ्यक्रमों को मान्यता प्रदाता संस्था की अध्यक्ष डॉ. कैरोल बाबी ने वेलनेस को शिक्षा के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि वर्तमान में रैंकिंग प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, शोध कार्य के साथ स्टूडेंट लर्निंग आउटकम पर बहुत जोर है। आईआरसीईपी के चेयर प्रोफेसर और नशा उन्मूलन विशेषज्ञ डॉ. चार्ल्स ग्रेसार्ड ने बताया कि वह स्नातक तथा परास्नातक तक एकेडमिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। पीएचडी के दौरान उन्होंने सोचा कि आखिर कमी कहां पर है, इसके बाद उन्होंने मेडिटेशन शुरू किया, इससे उन्होंने कई बदलाव महसूस किए। उन्होंने कहा कि शरीर, मस्तिष्क एवं अध्यात्म इन तीनों का संतुलन सफल जीवन के लिए अनिवार्य है। किसी भी नशे को छोड़ने के लिए जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव की जरूरत होती है यह जटिल प्रक्रिया होती है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयीय परामर्श दाता डॉ. सिल्विया लिंडिगर स्टेमार्ट ने कहा कि अमेरिका में योग और ध्यान काफी लोकप्रिय हैं, भारतीयों को इसे अपनाना चाहिए। विषय विशेषज्ञ डॉ. सचिन जैन ने विद्यार्थियों को संतुलित जीवन तथा अध्ययन में ध्यान केंद्रण के लिए उपयोगी सूत्र बताए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया शारीरिक, मानसिक,चारित्रक तथा अध्यात्मिक क्षमताओं के संतुलन की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझना आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यशाला में डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, डॉ. एससी मिश्रा, डॉ. अनामिका चौधरी, डॉ. सत्येंद्र दुबे, डॉ. डीएन मालपानी, डॉ. नीलम त्रिवेदी और जिला पुस्तकालय अध्यक्ष संजय कुमार साह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। यहां विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें