फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से अधेड़ की मौत

Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव बडे़रा में बिजली गिरने से 45 वर्षीय एक युवक और एक भैंसे की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

बड़ेरा निवासी ओमप्रकाश गांव के पश्चिम स्कूल के पास बंधे भैंसे को खोल कर शिव मंदिर के पास इंडिया मार्का हैडपंप पर पानी पिलाने लगा। तभी बिजली भैंसे और ओमप्रकाश के ऊपर गिर गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी रामकली, पुत्री लज्जावती (7), पुत्र संतोष (5) सबसे छोटे बेटे आशीष डेढ़ वर्ष को रोते बिलखते छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। तहसीलदार दशरथ कुमार ने रात में पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बिजली का झटका इतना तेज था कि मृतक के कपड़े कई जगह जल गए तथा कपड़े के छोटे-छोटे टुकडे़ होकर आस पास गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें