फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के निकट बस में लगी आग

Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

पलियाकलां। यहां से लखीमपुर जा रही एक प्राइवेट बस जब दिन में करीब 11 बजे भीरा पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। इससे यात्रियाें में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने किसी तरह नीचे उतरकर आग बुझाने में सहयोग किया। निकट के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों में रखे अग्निश्मन सिलेंडरों का प्रयोग कर किसी तरह से आग कर काबू पाया।
विज्ञापन

पलिया से प्राइवेट बस करीब 10.30 बजे भीरा के लिए रवाना हुई और लगभग 11.00 बजे भीरा पहुंचकर एक पेट्रोल पंप के निकट जाकर खड़ी हो गई। इतने में उसके इंजन के पास धुंआ और लपटें उठतीं जैसे ही यात्रियों ने देखीं वे अपना सामान छोड़कर फौरन बस से उतरने लगे। हड़बड़ी के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप के पास खड़ी बस में आग की लपटें उठते देख पड़ोस के दुकानदारों ने अपनी दुकानाें में रखे अग्निश्मन सिलेंडरों का प्रयोग कर और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसी बीच किसी ने भीरा पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बस चालक जगदीश कुमार को बुरा भला कहकर कल से पेट्रोल पंप से 100 फुट आगे पीछे बसें खड़ी करने का आदेश दिया। बाद में पीछे से आई बस में बैठकर यात्रियों ने आगे का सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें