फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज लेगा आरक्षण सत्ता में भागीदारी: डॉ. सुमंत

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला और पलिया में सभाएं कर समाज से एकजुट होने का किया आह्वान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि देश में उल्टी गंगा बह रही है। जो भीड़ दिखाता है जैसा चाहता है करा लेता है। इसलिए धन कमाने के साथ ही समाज के लोगों को अपने हक हुकूक पाने के लिए एकजुट भी होना होगा। डॉ. गुप्त ने पलिया व गोला में समाज के लोगों से इस संबंध में आह्वान किया।
पलियाकलां। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने स्थानीय पालिका सभागार में वैश्य समाज के लोगों को खूब झकझोरा। बोले-आप भामाशाह व महात्मागांधी के वंशज हैं। जब-जब देश को धन व राजनैतिक चेतना की जरूरत हुई तब आपके पूर्वज आगे आए और अपने कठिन परिश्रम से कमाया धन राष्ट्र निर्माण के लिए दिया। उन्होंने एक सिंतबर को लखनऊ में होने वाली रैली में पहुंचकर वैश्य समाज के कमजोर तबके के लिए आरक्षण एवं व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की मांग बुलंद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के अलावा नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, डॉ. एपी गुप्ता, जगदीश गुप्ता, बद्री विशाल गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रगति गुप्ता, चांद कुमार जैन, विवेक गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, जगदीश गुप्ता, अमरनाथ अग्रवाल, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। यहां एक गेस्ट हाउस में हुई सभा में डॉ. गुप्ता ने कहा है कि आरक्षण व सत्ता की भागीदारी में वैश्य समाज को पीछे रखा जा रहा है। जिसे समाज के लोग अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव दिलीप गुप्ता ने कहा कि समाज के केशवरवानी, बरनवाल, दोसर, कमलापुरी, ओमर, अग्रहर, माहौर, अयोध्यावासी, हरद्वारी वैश्याें को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने और जायसवाल, बाथम गहोई, शिवहरे, कलाल, कलवार, कलार, भोजवाल और कशौधन में वैश्य शब्द जोड़ने की मांग की गई, ताकि सभी को पिछड़ा वर्ग के प्रमाणपत्र जारी हो सकें। इस मौके पर यहां संजय माहेश्वरी को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सभा को प्रदेश संगठन मंत्री विजय माहेश्वरी, जायसवाल समाज संस्थान के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, हरद्वारी वैश्य, प्रवीण गुप्त, रवि लोहिया, हरद्वारीलाल राजपूत, डॉ. जेपी जायसवाल, कैलाशचंद गुप्त, रामेंद्र कुमार गुप्त, शिवचंद गुप्त आदि ने भी संबोधित किया। संचालन विपुल गुप्त एवं अध्यक्षता सुशीलचंद गुप्ता ने की। सभा से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का नगर के खुटार, लखीमपुर और मोहम्मदी मार्ग पर जगह-जगह वैश्य समाज के लोगों ने स्वागत किया और नारे लगाए। सभा में हरद्वारी वैश्य समाज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्त, महेश कुमार गुप्त, मनोज कुमार गुप्त, मुकेश राठी, निकेत राठी, विवेक गुप्त, अजय गर्ग, गिरजा शंकर शाह, दिनेशचंद वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता गुड्डन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000
पवन अध्यक्ष, प्रगति मंत्री मनोनीत
पलियाकलां। वैश्य एकता परिषद के पवन अग्रवाल नगर अध्यक्ष और प्रगति गुप्ता नगर महामंत्री मनोनीत किए गए। इसके अतिरिक्त सतीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष और विजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, विनय गर्ग, राजीव गुप्ता और गुल्लू गुप्ता उपाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें