फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sat, 06 Jul 2013 05:32 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की कतार लगी, लोगों को दिक्कत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कई दिनों से चल रही बिजली समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। महराजनगर और बहादुर नगर के नागरिकों ने इकट्ठा होकर रोड जाम कर दिया। काफी देर तक रोड जाम रहने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ाई हुई है। रात-रात भर बिजली गायब रहना आम बात हो गई है। दिन में मुश्किल से तीन-चार घंटे बिजली मिल पा रही है। शुक्रवार को भी लोकल फाल्ट के चलते महराज नगर और बहादुर नगर में कई घंटे बिजली गायब रही। इससे गुस्साए लोगों ने खीरी रोड पर जाम लगा दिया। नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

2
बिजली की समस्या से
नहीं मिल रही निजात
उमस भरी गर्मी से उबल रहे शहर व गांव के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के लोगों को शुक्रवार को भी बिजली किल्लत से जूझना पड़ा। बृहस्पतिवार रात में कई घंटे बिजली गायब रहने के बाद दिन में भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। कई मोहल्लों में तो लोकल फाल्ट के कारण रात भर अंधेरा कायम रहा। इधर दिन में भी यही स्थिति बनी रही। लोगों को पूरी रात और दिन में कई घंटे उमस भरी गर्मी में उबलना पड़ा।
शहर में गढ़ी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को तो पिछले 24 घंटे में चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पाई है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे गायब हुई बिजली करीब 10 बजे आई और इसके तुरंत बाद कटौती शुरू हो गई। दोपहर से शाम तक बिजली की आवाजाही बराबर बनी रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली की खपत बढ़ जाने के कारण शहर में कई जगह एक-एक कर कई ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न रहने से उद्योग धंधे बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। छोटे उद्यमियों को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिन भर चलने वाले जेनरेटर के धुंए और शोर से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इससे लोग सांस आदि की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

0000
पच्चीस दिन से सिकंद्राबाद अंधेरे में
सिकंद्राबाद। कस्बे में लगा ट्रांसफार्मर करीब 25 दिन पहले फुंक गया था। इसे अभी तक बदला नहीं जा सका है। इससे पूरे कस्बे में 25 दिनों से अंधेरा कायम है। गुस्साए ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। कुछ दिन पहले इस ट्रांसफार्मर को बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन कुछ मिनटाें बाद ही यह दगा दे गया। तब से फिर यहां अंधेरा कायम है। विरोध स्वरूप पिछले दिनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के बाद डीएम को संबोधित एक ज्ञापन पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंपा था। जेई के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें