फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का कैश लूटने के प्रयास में दो दबोचे

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस कंपनी की वैन डालने गई थी राशि
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रोडवेज चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बुधवार को शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एटीएम में डाले जाना वाला कैश लूटने का प्रयास किया। हालांकि गार्ड के शोर मचाने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के गार्ड ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
बैंकों से कैश लेकर एटीएम में डालने वाली लखनऊ की सीएमएस कंपनी की वैन बुधवार को लगभग एक बजे रोजवेज बस अड्डे के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने गई थी। इस वैन में गोल्डन सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड अरुण कुमार, कैशियर नितिन कुमार मिश्रा, विकास कुमार पांडे और सुधीर कुमार वाजपेयी थे। इसमें कैश का बैग गार्ड अरुण के पास था। अरुण कुमार ने बताया कि वह जैसे ही एटीएम की तरफ कैश का बैग लेकर बढ़े, दो युवकों ने आकर पीछे से उसके गले में हाथ डाल कर दबाने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया, इस बीच उसके साथ कैशियर उससे बैग छीनकर एटीएम में घुस गया और एटीएम का शटर गिरा लिया। स्थिति को भंाप कर वैन चालक उतर कर उसे बचाने आया। उसने शोर किया तो रोडवेज से पुलिस आ गई। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इससे युवक कैश लूटने के प्रयास में सफल नहीं हो पाए। रोडवेज चौकी पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली लाई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि तहरीर उन्हें मिल गई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े शहर में हुई इस घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
आपस में लड़ रहे थे दोनों युवक
कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। शराब के नशे में दोनों आपस में लड़ रहे थे। गार्ड ने लड़ने से मना किया तो उससे भी उलझ गए। दोनों युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बंदूक छीनने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें