लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में बकरी खेत में घुसने पर एक व्यक्ति ने महिला की पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर कोतवाली सदर में मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव जमकोहना निवासी गायत्री ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर बताया है कि उसका पुत्र बकरियां चराने के लिए लेकर गया था तभी उसकी बकरी का बच्चा गांव के ही खेत में चला गया। इस पर खेत मालिक ने उसे तथा उसके पुत्र को अपशब्द कहे। लाठी डंडों से उसकी और पुत्र की पिटाई की। गायत्री की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।