कोहनूर क्लब पीलीभीत को हराया
प्रादेशिक टूर्नामेंट
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट का मैच कर्ड क्लब गोला ने जीत लिया।
कृषक समाज इंटर कालेज के खेल मैदान पर हो रहे प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट का मैच कर्ड क्लब गोला और कोहनूर क्लब पीलीभीत के मध्य खेला गया। खेल मैदान पर शुरुआत में ही गोला टीम के खिलाड़ी शिवम भारद्वाज ने पहला गोल दागकर बढ़त बना ली। पीलीभीत टीम के खिलाड़ी इंद्रजीत ने एक गोल दाग कर अपना खाता खोल लिया।
मध्यांतर बाद गोला की टीम के शिवम भारद्वाज ने पुन: गोल मारा और इसके बाद एक और आन गोल होने के बाद गोला के ही शत्रोहन ने एक गोल करके चार का स्कोर खड़ा कर दिया। पीलीभीत की टीम और गोल न बना सकी, जिससे कर्ड हाकी ग्रुप गोला 4-1से विजयी घोषित की गई।
मैच के रेफरी खुर्शीद आलम और सुनील चौधरी रहे। टेकिभनकल टेबिल पर मोहम्मद अजीज, राजर्षि शुक्ला और एसबाई जफर मौजूद रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट समिति के पदाधिकारी प्रधानाचार्य सुमति नरायण दीक्षित, डॉ रामस्वरूप वर्मा, रामबहादुर वर्मा, श्याम मूर्ति शुक्ला, सुशील कुमार मिश्र, सतीश वाजपेयी सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आज के मैच
0-गुरुनानक क्लब बरेली और कर्ड हाकी ग्रुप गोला।
0-मुरादाबाद क्लब मुरादाबाद और डीएचए फैजाबाद।
0-डीएचए नजीमाबाद और डीएचए बस्ती।
0-एएमयू अलीगढ़ और डीएचए मुरादाबाद।