डीएम ने अनुदान पर पंपिंग सेट वितरित किए
लखीमपुर खीरी। डीएम मनीष चौहान ने मंगलवार को हुए तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं।
सदर तहसील में एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस मौके पर रामऔतार तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
धौरहरा। तहसील सभागार में डीएम मनीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 205 शिकायतें दर्ज की गईं। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की 126, पुलिस की 34 के अलावा अन्य विभागों की थी। 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसके बाद डीएम मनीष चौहान, उप कृषि निदेशक आरके सिंह और जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसान रामू निवासी हसनापुर, रामबहादुर निवासी रैनी, रामू पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी राजापुर भज्जा, रामखेलावन निवासी हसनापुर, जगदंबा निवासी रसूलपुर, रामकिशोर निवासी ऊंचगांव को अनुदान योजना के तहत पंपिंग सेट वितरित किए। इसके अलावा बसुंधरा स्वयं सहायता समूह को 42 हजार, जय गुरुदेव समूह को 48 हजार, लक्ष्मी समूह को 37 हजार, गणेश समूह को 37 हजार का चेक दिया गया। एसपी दलवीर सिंह यादव ने कोतवाली धौरहरा का मुआयना किया, जिसमें अभिलेख शस्त्रागार साफ सफाई, बैरक, पुलिस आवास आदि देखे।
मोहम्मदी। एडीएम वियोधन की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व की 38, पुलिस की 13, विकास की चार, चकबंदी की सात शिकायतें दर्ज की गई, इसके अलावा अन्य विभागों की शिकायत दर्ज की गई।
पलियाकलां। एसडीएम की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 23 शिकायतें दर्ज की गई। सबसे अधिक 11 शिकायतें पुलिस से संबंधित रहीं।