फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो रक्षा और शाकाहार का लिया संकल्प

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोपाष्टमी पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने गौ संरक्षण, संवर्धन और शाकाहार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वावधान में गौशाला में हुए समारोह का शुभारंभ प्रज्ञा साध्वी साधना ने मां सरस्वती पूजन और गो पूजन कर कराया। उन्होंने गांय के महत्व पर कहा कि गाय के रोम रोम में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है। गाय की सेवा और सुरक्षा करना सभी का दायित्व है।
उन्होंने शारदे ज्ञान मंदिर, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर, स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर, मां शारदे विद्या मंदिर, आदर्श जनता विद्यालय, यदुशील शिक्षा निकेतन, कामधेनु विद्या निकेतन, प्रकाश दीप शिक्षा निकेतन, सरस्वती शिशु मंदिर आदि के 300 छात्रों को गौ के संरक्षण संवर्धन एवं शाकाहार रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, श्याम किशोर अवस्थी, विजय प्रकाश मिश्र, अवधेश मिश्र, विमलेश मिश्र, विजय शुक्ल रिंकू, सुमित शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें