फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी और ट्रेक्टर लूटने का आरोप

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं सुनी, एसपी से मिले पीड़ित
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी मुन्ना लाल ने गांव के ही पांच लोगों पर ट्रेक्टर और 50 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी से मिलकर आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने आरोपी हरिनाम से दस हजार रुपये दस फीसदी ब्याज पर अप्रैल 2009 को लिए थे। दो साल बाद 34000 रुपये उसने ब्याज सहित जमा कर दिए। बावजूद इसके साहूकार ने सात नवंबर की सुबह ट्रेक्टर से सेमल के पेड़ बेच कर वापस आ रहे उसके भाई और मामा को रोक लिया और 50 हजार रुपये, ट्रेक्टर लूट ले गए। काफी कहने सुनने के बाद थाना पुलिस आरोपियों के कब्जे से ट्रेक्टर तो थाने ले आई, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। एसपी ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें