फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन की सेहत जांची

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद पीएल पुनिया कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मिले
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोन-7 के अध्यक्ष सांसद पीएल पुनिया ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस संगठन और सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मिलकर उनसे सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओं से मिशन 2014 की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उनके साथ जोन उपाध्यक्ष विधायक ललितेश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
पीएल पुनिया ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कांग्रेस के जिलास्तरीय पदाधिकारियों, ब्लाक, शहर अध्यक्षों, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्यों व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खीरी जिले में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है। पिछले चुनाव की तरह इस साल भी कांग्रेस जिले की दोनों सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएल पुनिया को अवगत कराया कि रसोई गैस पर सब्सिडी सीमित किए जाने और बढ़ती महंगाई का लोकसभा चुनाव पर बुरा असर पड़ सकता है। कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य अभी तक घोषित न होने तथा धान खरीद केंद्रों पर धांधली की बात भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने जिले में पार्टी के कमजोर संगठन और गुटबाजी से भी जोन अध्यक्ष को अवगत कराया।
जोन अध्यक्ष पीएल पुनिया ने आश्वासन दिया कि संगठन को सक्रिय और मजबूत किया जाएगा। फिलहाल आपसी गुटबाजी को भुलाकर आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि आने वाला लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व मेें लड़ा जाएगा। इस चुनाव में युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को वरीयता मिलेगी।
जोन अध्यक्ष पीएल पुनिया से मिलने वालों में सांसद जफर अली नकवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, राघवेंद्र बहादुर सिंह, अशोक सक्सेना, राजीव अगिभनहोत्री, दीपक वाजपेयी, रमाकांत गुप्ता, पंकज दीक्षित, अरुण बाजपेयी, राम कुमार मिश्रा, कोमल सिंह, धनपाल गुप्ता, मुस्सन मियां, संजय गोस्वामी, रवि गोस्वामी, राजेंद्र गुप्ता, सुजीता कुमारी, कुसुम बरनवाल आदि शामिल रहे।
000000
वैशाली अली ने किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस जोन-7 के अध्यक्ष पीएल पुनिया का कांग्रेस एनजीओ सेल की अध्यक्ष वैशाली अली ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस के तिरंगे रंग की भारी भरकम फूलाें की माला पहनाई। स्वागत में उनके साथ कांग्रेस के कई फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
0000
नारेबाजी से नाराज हुए पुनिया
पीएल पुनिया जिस समय लोक निर्माण गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक नेता के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पीएल पुनिया ने नाराजगी जताई और कहा कि नारेबाजी करने वाले लोगों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। न ही कांग्रेस ने अभी किसी लोकसभा प्रत्याशी का टिकट फाइनल किया है।
00000
कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार: पीएल पुनिया
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस जोन-7 के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाला चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। कांग्रेस के जितने ज्यादा सदस्य बनेंगे पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी।
पीएल पुनिया लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संगठन को बूथ लेबिल तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस जनों से एकजुट होने को कहा गया। उन्होंने दावा किया कि खीरी जिले में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। आने वाले लोकसभा चुनाव मेें कांग्रेस जिले की दोनों सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान नारेबाजी किए जाने के मामले पर एक सवाल के जवाब में पीएल पुनिया ने कहा कि नारेबाजी करने वालों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। कोई भी प्रदर्शन करे इसमें हम क्या कर कर सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि अभी तक कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार का नाम फाइनल नही किया है। यदि कोई अपने को कांग्रेस का उम्मीदवार बताकर चुनाव प्रचार करता है तो वह गलत है।
प्रेस वार्ता में उनके साथ जोन उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी, सांसद जफर अली नकवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें