फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर जानलेवा हमला

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार को कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर खोजबीन करने निकले परिजनों को वह घायलावस्था में पड़ा मिला। उसे बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंाव बड़ेरा निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल अपनी बाइक से बुधवार की शाम चार बजे कहीं गया था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा। बाद में उसे आसपास तलाश किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह छह बजे गांव के पूरब राजापुर मार्ग पर राजापुर निवासी संकटा प्रसाद के खेत के पास वह बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिला। उसकी गर्दन कटी हुई थी, परिजन उसे सीएचसी मोहम्मदी लाए। हालत खराब होने पर उसे बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पत्नी मनोरमा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों के मुताबिक रात में जुआं खेला था, हो सकता है कि उसके जीत जाने पर साथियों ने पैसा छीनने का प्रयास किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें