फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत के मामले की डीएम कराएंगे जांच

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आबकारी टीम व पुलिस के जवानों की कथित प्रताड़ना से अवैध शराब रखने के जुर्म में गिरफ्तार की गई ग्राम मरखापुर निवासी गर्भवती महिला संगीता की मौत मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्राम मरखापुर निवासी मनोज तिवारी के घर बुधवार को करीब तीन बजे आबकारी विभाग की टीम दो गाड़ियों से पहुंची। टीम के साथ ओयल पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अजय यादव व दो महिला सिपाही भी मौजूद थीं। आरोप है कि सभी ने उसके घर में घुस कर तलाशी ली तथा आपत्तिजनक सामान न मिलने पर सभी ने घर में मौजूद उसकी पत्नी गर्भवती पत्नी संगीता को मारते-पीटते व घसीटते हुए जीप में लाद लिया था तथा बाद में उसे जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया था। घर आने के बाद संगीता की हालत खराब हो गई थी, जिससे शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई थी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे जाम किया था तथा पति ने पुलिस व आबकारी टीम की प्रताड़ना से मौत की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। मृतका का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
हालांकि घटना की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस ने दूसरे दिन भी दर्ज नहीं की है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। डीएम मनीष चौहान ने कहा कि गर्भवती महिला की मौत मामले की वह निष्पक्ष जांच करवाएंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। मृतक महिला का शव पीएम के बाद सायं गांव पहुंच गया। जहां पुलिस की मौजूदगी में उसे दफना दिया गया है। उसके परिजन भी पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें