फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बना प्रतिभा दिखाई

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का नोडल स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक गणेश भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पलिया ओमप्रकाश त्रिपाठी रहे। यहां विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनेक मॉडल बनाकर एक प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन

बाल विज्ञान कांग्रेस सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री भट्ट कहा कि भारत के अनेक वैज्ञानिकों ने विदेशों में जाकर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए वनों की सुरक्षा पर जोर दिया। तहसीलदार श्री त्रिपाठी ने कहा कि इन्हीं विद्यार्थियों में से आगे चलकर विख्यात वैज्ञानिक बनते हैं। एक अन्य विशिष्ट अतिथि युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रदेश समिति सदस्य डॉ. वीपी सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान की नवीनतम खोजों की जानकारी दी और विज्ञान कांग्रेस के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, अधिशासी अधिकारी शत्रोहन लाल त्रिवेदी, केन ग्रोवर्स डिग्री कॉलेज गोला के प्रवक्ता योगेश्वर कनौजिया, बाल विज्ञान कांग्रेस के सह समन्वयक सर्वेश वर्मा, नोडल समन्वयक संजीव दीक्षित आदि ने विचार रखे। संचालन आचार्य चंद्रेश्वर सिंह ने तथा अतिथियों का परिचय और स्वागत आचार्य धनुषधारी द्विवेदी ने किया। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व धूपार्चन किया। बालिकाओं ने स्वागत गीत गाया। सरस्वती विद्या मन्दिर पलिया के अलावा मझगईं के विद्या मन्दिर सहित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, रामलीला इंटर कॉलेज, छाजूराम इंटर कॉलेज भीरा आदि के छात्रों ने भी विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल सजाए। प्रधानाचार्य सहजू लाल ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, शिवपाल, रामवचन तिवारी, चांद कुमार जैन, अभिषेक शुक्ला एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद सहित अनेक शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें