फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 17 हजार रुपये छीने

Sat, 01 Sep 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर। तमंचे के बल पर दो युवकों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक व्यक्ति से करीब 17 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरीशपुर निवासी रघुनाथ प्रसाद दोपहर में लगभग एक बजे इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से निकालने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी विशोखर गांव की पुलिया के पास बाइक सवार दो लोगों ने तमंचा लगाकर 17 हजार 170 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित रघुनाथ ने बताया कि उसने 16 हजार रुपये बैंक से निकाले थे तथा एक हजार 170 रुपये उसके पास मौजूद थे। घटना की सूचना मितौली थाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें