फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के बाद बैंकों में उमड़ पड़ी भीड़

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर लगी रही लोगों की कतार
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दो दिन की बैंक हड़ताल के बाद शुक्रवार को जब बैंक खुले तो एकाएक भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में देखी गई। भीड़ के कारण बैंक में दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। सभी काउंटरों पर ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दूसरी बैंकों में भी शुक्रवार को रोज की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही।
बैंक हड़ताल के चलते दो दिन ड्राफ्ट बनाने, चालान जमा करने और दूसरी बैंकिंग सेवाएं बंद रहीं थी। इससे व्यपार पर भी बुरा असर पड़ा था। शुक्रवार को हड़ताल के बाद जब बैंक खुले तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को अपना काम कराने की जल्दी थी लेकिन कतारें लंबी होने के कारण काम कराने में घंटों लग गए।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई और पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैक और ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

00000
दोपहर बाद तक खाली रहे बैंक एटीएम
दो दिन की बैंक हड़ताल खत्म होने के बाद भी आज अधिकतर बैंकों के एटीएम खाली रहे। जिन बैंकों के एटीएम में कैश था भी वहां पैसा निकालने वाले लोगों की लंबी कतारें लगीं थीं। कई जगह से ग्राहकों को कैश के अभाव में लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें