लखीमपुर खीरी। विकासखंड कुंभी की चार कोटे की दुकानों का शिकायत पर निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गड़बड़ियां पाई गईं। एक दुकान को निलंबित करते हुए डीएसओ ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि कोटेदार सोहन लाल ग्राम सभा हरिनगर की दुकान निलंबित कर दी गई है। जांच उपरांत दुकान निरस्त करने की कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। ग्राम सभा सिसकोहना के कोटेदार रंजीत सिंह की दुकान को सील कर दिया गया। जबकि सुहैला गांव के अनिल कुमार अवस्थी तथा बेलारी की कोटेदार ओमश्री की जमानत राशि जब्त की गई। इनकी दुकानों पर बीपीएल और अंत्योदय की सूची चस्पा नहीं की गई थी।