अतीक और शिवकुमार के बयान में ही गुजर गया वक्त
उमाशंकर का बयान आज संभव
लखीमपुर खीरी। कोर्ट की परमीशन पर बहुचर्चित सोनम हत्याकांड में सीबीआई टीम ने जेल में हत्यारोपी पुलिस कर्मियों अतीक अहमद व शिवकुमार से अलग-अलग मुलाकात की। हत्या से जुडे़ तथ्यों के साथ ही सीबीआई ने मुल्जिमानों के कथित निर्दोष होने की बात पर भी बातचीत की।
सोनम कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम गुरुवार को जिला जेल पहुंची। वहां पहुंचकर सीबीआई इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा ने कोर्ट के आदेश की जानकारी देने के साथ ही सोनम कांड में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात की इच्छा जताई, इस पर जेल प्रशासन ने तीनों बंदियों को पेश कर दिया। पहले चरण में हत्या आरोपी अतीक व शिवकुमार से अलग-अलग बुलाकर शुरू की गई, लंबी पूछतांछ शाम तक खत्म नहीं हो सकी। समय खत्म होने के कारण सीबीआई टीम उमाशंकर से बात ही नहीं कर सकी। सूत्रों की मानें तो सीबीआई टीम शुक्रवार को बंदी उमाशंकर से पूछताछ कर सकती है।