फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत, तीन जख्मी

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो चालक ने बाइक को चपेट में लिया
विज्ञापन

मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर टेंपो की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के गांव कैमहारा निवासी अम्बरीश (25) अपनी पत्नी संध्या भतीजी आशी के साथ बृहस्पतिवार को सवेरे दवा लेने बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम बरैंचा के पास सामने से आ रहे टेंपो सेे टक्कर हो गई। जिसमें अम्बरीश की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और भतीजी के भी चोटें आई हैं। एसएसआई रामसिंह पंवार ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी संध्या की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। काफी देर बाद चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया। टेंपो चालक रामू तथा क्लीनर पवन बताए गए हैं। टक्कर लगने से क्लीनर भी घायल हुआ है जिसका सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दुर्घटना में पति की मौत होने से संध्या अपना दर्द भूल गई, वह भी बुरी तरह जख्मी हो गई है। मृतक अम्बरीश की शादी करीब एक साल पूर्व हुई थी। अम्बरीश के पिता चंद्रभाल का भी पुत्र की मौत के दुख से बुरा हाल है। वह अपनी ढाई वर्ष की पोती आशी को लेकर बदहवास हालत में घूम रहे थे। उसने बताया कि उसके दो पुत्र थे जिसमें आदेश बड़ा तथा अम्बरीश छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें