फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिले सोने को आयकर की क्लीनचिट

Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी को पत्र भेजकर दी जानकारी
विज्ञापन

दो दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था सोना और नगदी
लखीमपुर खीरी। दो दिन पहले चेकिं ग के दौरान कार में मिला 5.66 किलो सोना और 9.77 लाख की नगदी को आयकर विभाग ने क्लीनचिट दे दी है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सोने के मामले में नियमानुसार टैक्स जमा किया गया है। मंगलवार को आयकर अधिकारी एसके गौड़ ने इस संबंध में एसपी अरविंद सेन को पत्र भेजकर इसकी पुष्टि की।
बता दें कि थाना फरधान के मनिकापुर तिराहे पर एसओ फरधान संजय सिंह ने रविवार की रात कार की तलाशी के दौरान 5.66 किलो सोना और 9.77 लाख की नगदी पकड़ी थी। इसकी सूचना मिलने पर एसपी और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर सोना और नगदी को कब्जे में ले लिया था। रात में ही एसडीएम सदर और ट्रेजरी के अधिकारियों को बुलवा कर कब्जे में लिए गए सोना और नगदी को डबल लॉक में रखा दिया था। सोमवार को दिन भर इस मामले में आयकर विभाग की छानबीन चली। एसपी को भेजे गए पत्र में आयकर अधिकारी एसके गौड़ ने सोना और नगदी को सही बताया है। मंगलवार को इस संबंध में कोषागार के अधिकारियों ने भी एसपी से संपर्क किया और सोने को लेकर आयकर भरे जाने की जानकारी दी। आयकर अधिकारी एसके गौड़ ने बताया कि सोना और नगदी जिस व्यापारी का था, वो शाहजहांपुर का रहने वाला है, इसलिए पूरे मामले की रिपोर्ट बरेली भेजी गई, जिसकी छानबीन करने के बाद आयकर जमा किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सोने की वैधता की हो रही जांच
कार में सोना मिलने की जानकारी के बाद व्यापार कर विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर एसबी सिंह ने इस संबंध में प्रशासन को पत्र भेजा है। जिससे ये पता चल सके कि सोने के व्यापार के लिए विभाग की रसीद कटी है नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें