फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बालिका की मौत

Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नकहा और ओयल में हुए हादसे में एचसीपी सहित चार जख्मी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर से सटे रवही पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जख्मी साइकिल सवार बालिका जूली (10) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सोमवार की सुबह नकहा के पास अज्ञात वाहन से टकराकर नीमगांव थाने में तैनात एचसीपी जख्मी हो गए। जबकि दोपहर के समय ओयल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना खीरी क्षेत्र के गांव परसा निवासी प्रकाश ने बताया कि दोपहर में उसकी पुत्री जूली साइकिल से चकोल पकरिया गांव से घर लौट रही थी कि तभी रवही पुल के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दिया। घायल जूली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार की दोपहर ओयल और सरैया गांव के बीच एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताते हैं थाना हरगांव क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी फिरोज और उसके दो अन्य साथी बाइक पर सवार होकर सरैंया गांव से फरीदपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना नीमगांव में तैनात एचसीपी केवल किशोर मिश्रा सोमवार की सुबह करीब सात बजे पीलीभीत-बस्ती रोड पर बाइक से आ रहे थे, तभी नकहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एचसीपी को चोटें आई हैं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे बहराइच जिले के मूल निवासी हैं। सुबह वह छुट्टी से थाना नीमगांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसओ परशुराम ओझा सहित तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हाल-चाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें