फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार की राशि मांगने पर घर में घुसकर मारपीट

Tue, 21 Oct 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार के पिता और बहन को पीटा
विज्ञापन

एक अन्य घटना में शराबी ने किशोरी का सिर फोड़ा
निघासन। गांव बल्लीपुर में उधार की राशि मांगने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर दुकानदार के पिता तथा उसकी बहन की जमकर पिटाई कर दी और तमंचे की बट से प्रहार कर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर एक अन्य घटना में शराब के नशे में धुत एक शराबी ने किशोरी कासिर लाठी मारकर फोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बल्लीपुर निवासी संतराम ने बताया कि उसकी परचून की दुकान घर के पास में है। गांव के ही अनदीप, उसकी मां तथा भाई ने करीब 2100 रुपये का सामान उधार लिया था। रविवार को उधारी की राशि मांगने के लिए गया। उन लोगों ने राशि देने से मना करते हुए अभद्रता की थी। सोमवार की सुबह दुकान खोलने के लिए संतराम जा रहा था। इसी बीच मंदिर के पास तीन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह से वह घर की तरफ भागा। इस पर दबंगों ने घर में घुसकर संतराम के पिता दीपचंद और रजनी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने अनदीप, शिवपूजन, रामस्वरूप के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर गांव रायपुर में रामसेवक की 14 वर्षीय पुत्री अनीता के सिर पर रामसुमेर ने चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें