फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन को बनी रणनीति

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
22 से 25 फरवरी तक होना है कार्यक्रम
विज्ञापन

पलियाकलां। शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज मैदान पर 22 से 25 फरवरी तक होने वाले 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक बैठक की गई। बैठक में सफल आयोजन के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक के मुख्य वक्ता सत्यनरायन वर्मा, चंद्रिका प्रसाद मौर्य, जगन्नाथ प्रसाद मौर्य रहे। बैठक में तय किया गया कि प्रज्ञा मंडलों द्वारा सामूहिक साधना शुरू कराई जाए और विद्यालयों में गायत्री मंत्र लेखन कार्य भी शुरू कराया जाए। आदिवासी थारू क्षेत्र और पलिया के प्रत्येक गांवों से दो-दो युवकों को प्रशिक्षण के लिए शांतिकुंज हरिद्वार भेजा जाए। बताया गया कि यज्ञ के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी तय हुआ है जिसके तहत करीब 24 हजार पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। न्यायपंचायतों में एक-एक आदर्श ग्राम भी बनाया जाए। कुप्रथाओं को नष्ट करने के लिए संस्कार शाला स्थापना कार्य भी हो। बैठक में निरंकार प्रसाद बरनवाल, विनय सिंह, मनोज गुप्ता, ब्रह्मादीन मौर्य, राजेंद्र प्रसाद भार्गव, डॉ. रामानंद, हनुमान प्रसाद विश्वकर्मा, साकेत निकेत, प्रेमप्रकाश मौर्य, रूपनरायन गुप्ता, डॉ. आनंद किशोर मौर्य, कांति देवी, रामसनेही, मीरा देवी, विनोद गुप्ता, वेदराम मौर्या, सुनील भार्गव, हरिनाम चौहान आदि गायत्री परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें