जिले में नहीं थम रहा संक्रामक रोगों का प्रकोप
एईएस पीड़ित बालिका की हालत और बिगड़ी
एक और बच्चे र्में एईएस के लक्षण मिले, जांच को नमूना भेजा
लखीमपुर खीरी। जिले में संक्रामक बीमारियों के फैलने का सिलसिला जारी है। डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती एक बालिका की इलाज के दौैरान मौत हो गई है। जबकि एक एईएस पीड़ित समेत दो बालिकाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। 24 घंटों के दौरान 11 नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जो तेज बुखार एवं डायरिया से पीड़ित हैं। बुधवार को भर्ती एक और बच्चे में एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम के लक्षण पाए गए। उसके रक्त के नमूने की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ डॉ. वीएस चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लर्गाई गई टीमों को अलर्ट किया है औैर दवाओं के नियमित तौर पर वितरण के निर्देश दिए हैं।
बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की रफ्तार तेज हो गई हैै जिससे लोगों में हड़कंप है। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव लाधौैरी गांव निवासी बांकेलाल की सात वर्र्षीय पुत्री वंदना की इलाज के दौैरान बुधवार की सुबह 4:50 बजे मौत हो गई। उसे 18 अगस्त को डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। निघासन क्षेत्र के गांव मटेहिया निवासी महेश की पुर्त्री एईएस पीड़ित आठ वर्षीय गंगाजली की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। उसे 12 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बिजौैरिया निवासी कमलेश की आठ वर्षीय पुत्री मुस्कान को भी रेफर कर दिया है। वह तेज बुखार से पीड़ित थी। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्र्ती कराए गए एक किशोर र्में एईएस के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस मरीज के रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा है। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव महेवागंज निवासी वीरेंद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र श्यामू में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। सीएमओ डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो सकेगी।
00
और नए रोगी भर्ती
24 घंटों के दौरान संक्रामक बीमारियों की चपेट में आए करीब 11 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। भीरा क्षेत्र के गांव कल्लूरामपुरवा निवासी रमेश की पांच वर्र्षीय पुत्री शालिनी, हसनपुर कटौली निवासी निवासी जुगनू का एक वर्र्षीय पुत्र अयान, लहरपुर निवासी रामनरेश का आठ माह का पुत्र विपिन, खीरी क्षेत्र के गांव चौवापुुर निवासी मौैजीलाल का 11 वर्षीय पुत्र उदय प्रताप, खीरी के अमकोटवा निवासी बृजमोहन के आठ वर्षीय पुत्र देशराज, मितौली के भीखमपुर निवासी राकेश के तीन वर्षीय पुत्र हर्षित, हैदराबाद क्षेत्र के गांव बिजौरिया निवासी कमलेश की आठ वर्र्षीय पुत्री मुस्कान, खीरी के प्रकाशनगर निवासी रामस्वरूप का 10 वर्षीय पुुत्र अखिलेश, गोला के निवासी सुरेश की छह वर्षीय पुत्री शालू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाढ़ प्रभावित ईसानगर क्षेत्र में दो दर्र्जन से अधिक बच्चे संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं, जिन्हें पीएचसी समेत अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।