फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजी-रोटी की जरिया बनी नदी में आ रही लकड़ी

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में बहकर आ रही लकड़ी निकाल कर बेच रहे लोग
विज्ञापन

पलियाकलां। वर्षाकाल में उफनाई नदियों में बहकर आ रही पेड़ एवं अन्य लकड़ी नदी किनारे रह रहे मल्लाहों के लिए इन दिनों रोजी-रोटी का जरिया बन रही है। लोग नदी से लकड़ी निकालकर बिक्री कर अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ से निकली वेगवती नदियां जहां अन्य लोगों के घरों और खेतों को काटकर उन्हें बर्बाद कर देती हैं, वहीं यहां के श्रीनगर वासियों के लिए वर्षाकाल के तीन माह घर में खुशहाली लाने वाले होते हैं, क्योंकि कटान करने में माहिर शारदा नदी रास्ते में पड़ने वाले जंगलों और बागों से बड़ी मात्रा में पेड़ बहाकर ले आती है। साथ ही यह जिन बस्तियों में कटान करती है वहां के घरों के दरवाजे, खिड़की, चौखट, बांस, बल्ली भी बहा ले आती है। तैरने वाले श्रीनगर निवासी मल्लाहों के लड़के बड़ी आसानी से रस्सी के फंदे में उलझाकर, नाव के सहारे इन्हें खीचकर नदी के किनारे ले आते हैं, फिर इन पेड़ों अथवा लकड़ी के लट्ठों को किसी गन्ने के खेत अथवा बालू के ढेर में छिपा देते हैं, ताकि वन विभाग के अधिकारियों की नजर से उसे बचाया जा सके। खास बात यह है कि खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा नदी में यह खेल दिन ही नहीं रात तक में खेला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें