फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में आज रोपे जाएंगे 96.75 लाख पौधे, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
पौध रोपण अ​भियान की नोडल व वित्त विभाग की सचिव मिनिस्ती एस तैयारियों की समीक्षा कतरे हुए। स्रोत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक पेड़ मां के नाम थीम पर आज जिले में 96.75 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण अभियान से एक दिन पहले मंगलवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण की नोडल व वित्त विभाग की सचिव मिनिस्ती एस ने गड्ढा खोदाई, नर्सरी की तैयारी, पौध आपूर्ति, प्रजाति चयन, कंट्रोल व वार रूम की स्थापना, मॉनिटरिंग सिस्टम आदि तैयारियां की समीक्षा की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि शतप्रतिशत पौधरोपण जरूरी है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पौधरोपण के लिए किए गए विशेष प्रयासों का जिक्र किया। पौधरोपण अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शासन से नामित गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता शामिल होंगे। बैठक में एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, डीएफओ दक्षिणी संजय विश्वल, डीएफओ उत्तरी सौरीश सहाय, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।

इन विभागों को मिला लक्ष्य
ग्राम्य विकास 41,88,000, वन विभाग को 20,95,000, कृषि 13,32,000, पंचायतीराज 4,27,000 राजस्व 3,52,000, उद्यान 5,19,000, बेसिक शिक्षा 49,500, माध्यमिक शिक्षा 39,300, पर्यावरण 2,69000, नगर विकास 61,800, रेशम 33,000, रेलवे 29,000, उच्च शिक्षा 44,200, सहकारिता 23,200, स्वास्थ्य 24,000, जल शक्ति 29,800, लोक निर्माण 26,000, पशुपालन 17,800, उद्योग 20,100, औद्योगिक विकास 21,300, प्राविधिक शिक्षा 15,200, ऊर्जा 13,900, रक्षा 8,000, गृह 16,800, श्रम 5,400, परिवहन 4,000,आवास विकास 10,800 को पौधरोपण का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन



वृहद पौधरोपण अभियान आज, तैयारियां पूरी



बांकेगंज। जुलाई के दूसरे सप्ताह में नौ जुलाई को मनाए जाने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल जिले में 9107300 पौध रोपित करने लक्ष्य है।



बीते साल रोपे गए 91 लाख पौधों में करीब 50 फीसदी पौधों को वन और संबंधित विभाग बचा नहीं सका। वर्ष 2024 में जिले में करीब 93 लाख पौधे रोपे गए थे। इनमें आधे से ज्यादा पौधे या तो सूख कर या दूसरे कारणों से बर्बाद हो गए। वन विभाग का दावा है कि विभाग की ओर से रोपे गए पौधों में से 80 फीसदी पौधे जीवित हैं, जबकि दूसरे विभागों के लगाए पौधों में 50 फीसदी पौधे ही जीवित रह गए हैं। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ और पौधरोपण अभियान के नोडल संजय बिश्वाल का कहना है कि पौधों को सुरक्षित रखने के पूरे प्रयास किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें