खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के रुद्रपुर कलां में शराब की दुकान से देसी शराब की हुई चोरी पीड़ित ने खीरी थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
खीरी थाने के रुद्रपुर कलां गांव में देसी शराब की दुकान के मालिक श्रीप्रकाश जायसवाल ने खीरी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रुद्रपुर गांव में शराब की दुकान संचालित है।
एक नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अक्तूबर को देसी शराब की 96 पेटी में रखे 4420 पौव्वे चोरी हो गए। साथ में चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बैट्री और इनवर्टर उठा ले गए।