फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में अलीगंज मार्ग स्थित एक सराफ की दुकान में बुधवार की रात शार्टसर्किट होने से आग लग गई, जिससे दुकान में रखा फर्नीचर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक रमेश चंद्र स्वर्णकार ने बताया कि उनकी सराफ की दुकान अलीगंज मार्ग पर है। बुधवार की शाम करीब 9.30 बजे दुकान का नौकर अनुज पीछे बने घर में मौजूद था। आग लगने की जानकारी जब नौकर को हुई तो उसने उन्हें और फायर ब्रिगेड के साथ ही स्थानीय लाइनमैन को आग लगने की जानकारी दी। उधर, शोरशराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दुकान का शटर खोलकर किसी तरह आग बुझाई। उन्होंने बताया कि दुकान में शार्टसर्किट होने से आग लगी है। आग में एलईडी, फर्नीचर, पंखे, सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

स्पार्किंग की आग से गन्ना जला
गोला गोकर्णनाथ। रजागंज क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भेलवा में बृहस्पतिवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन के तारों की स्पार्किंग से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे गांव के पश्चिम में मीनू श्रीवास्तव, विनोद का एक-एक बीघा गेहूं, सौरभ का दो बीघा, स्वामीदयाल का एक बीघा, संध्या देवी का एक बीघा गन्ना जल गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने धुंआ उठता देखा तो शोर मचाया, तब गांव के लोग खेतों की तरफ दौड़े। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें