फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ आफिस के 90 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीएमओ कार्यालय के बाबू में कोरोना की पुष्टि होने के बाद डीएम ने कार्यालय को 24 घंटे के लिए सील कराते हुए समस्त कर्मचारियों की जांच कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को फिर से सीएमओ कार्यालय सैनिटाइज कराया गया। वहीं कार्यालय में शिविर लगाकर करीब 90 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। बाबू में कोरोना की पुष्टि होने के बाद संपर्क में आए लोग काफी दहशत में हैं। लोगों को अपने साथ परिवार की चिंता है। कार्यालय के लोगों का कहना है कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती तब तक टेंशन बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले कलक्ट्रेटकर्मी के परिजनों की हुई जांच
पलियाकलां। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी कलेक्ट्रेट कर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। तहसील प्रशासन ने मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। स्वास्थ्य महकमे ने मंगलवार को संक्रमित के परिजन और उनकी नौकरानी सहित चार लोगों के सैंपल लिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण ने बताया कि इस बात की जानकारी की जा रही कि इन दिनों में कितने लोगों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग इनके संपर्क में आए हो वे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी जांच अवश्य करा लें।
गांव छपौरा एवं सुखबसा बने कंटेन्मेंट जोन
पसगवां । संक्रमित मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने गांव छपौरा एवं सुखबसा को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया। संक्रमितों के घर से 250 मीटर की परिधि को बल्ली लगाकर सील कर दिया। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि दोनों गांवों में स्वास्थ्य टीमें लक्षण के आधार पर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। वहीं घर वालों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएचसी पसगवां अधीक्षक डॉ. अश्विनी वर्मा ने बताया कि गांव छपौरा में दो टीमों ने 114 घरों का सर्वे कर 650 लोगों की स्क्रीनिग कर संपर्क में आए सात लोगों के सैंपल लिए। वहीं गांव सुखबसा में तीन टीमों ने 222 घरों का सर्वे कर 1372 लोगों की स्क्रीनिंग कर छह लोगों के सैंपल लिए। उधर पसगवां में पांच टीमों ने 378 घरों का सर्वे कर 1919 लोगों की स्क्रीनिंग कर ।13 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

सीएचसी पसगवां की ओपीडी बंद, पीएचसी जेबीगंज सील
पसगवां । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट के कोरोना संक्रमित मिलने पर पीएचसी को सील कर दिया गया। संक्रमित के पसगवां सीएचसी जाने की सूचना पर वहां की ओपीडी बंद करा दी गई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि फार्मासिस्ट की तैनाती जेबीगंज पीएचसी पर थी इसलिए इसे सीज कराया गया है। मगर, सीएचसी पर भी आना जाना होता था। इसलिए एहतियातन सीएचसी की ओपीडी बंद कराई गई है। संपर्क में आने वाले समस्त स्टाफ कर्मियों के सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पीएचसी खुलेगी। वहीं 48 घंटे सैनिटाइज कराने के बाद ही सीएचसी पर ओपीडी शुरू होगी। फािलहाल आपातकालीन सेवा एवं प्रसव सुविधाएं जारी हैं।
गांव मंगरेपुरवा में 60 लोगों के लिए गए सैंपल
महेवागंज। सीएचसी फूलबेहड़ के गांव अंजनापुर एवं सदर कोतवाली के गांव मंगरेपुरवा में एक बच्ची सहित दो में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को 30 घरों का सर्वे कर संदिग्ध मिले 60 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी ने बताया कि गांव का सैनिटाइज कराया जाएगा। अंजनापुर गांव में संक्रमित बच्ची की मां और उसकी छोटी बहन का भी सैंपल लिया गया है। थाना फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया गांव का रास्ता बंद कर दिया गया है।
कंटेन्मेंट जोन शुक्लापुर : बैरिकेडिंग ठीक न लगाने पर लोगों में रोष
मोहम्मदी। मोहल्ला शुक्लापुर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है। संक्रमित व्यक्ति के मकान से 250 मीटर के क्षेत्रफल में बैरिकेडिंग कराना शुरू किया गया लेकिन कुछ विशिष्ट लोगों ने अपने को सीमा क्षेत्र के भीतर आने पर प्रशासन पर दबाव बनाकर एक रास्ते पर मात्र 125 मीटर बैरिकेडिंग होने दी। जिससे संक्रमित जोन के भीतर दुकानें खुली तो लोगों ने महामारी के फैलने की आशंका जाहिर की। उधर, सीएचसी अधीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। परिवार के दस लोगों का सैंपल भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। मोहल्ले में आवागमन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। तहसीलदार विकास धर दुबे का कहना है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार बैरिकेडिंग न किए जाने की शिकायत की है। इस बावत उन्होंने एसडीएम स्वाति शुक्ला को अवगत कराया है। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कहा है कि शासन की गाइड लाइन के मुताबिक स्थलीय निरीक्षण कर 250 वर्ग मीटर की बैरिकेडिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें