ओयल (लखीमपुर खीरी)। मोहल्ला आंबेडकर नगर (चमरौधा) निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
मोहल्ला आंबेडकर नगर (चमरौधा) निवासी डॉ. बृजेश गौतम ने बताया कि पत्नी सुनीता देवी (35) ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई। इससे घर में हड़कंप मच गया। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति ने बताया कि आत्महत्या के कारण अभी साफ नहीं हो सके हैं। पुलिस कारणों का पता लगा रही है। अभी कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।