महिला दिवस पर 90 बेटियों-महिलाओं का हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता-१०० मिलियन स्माइल्स के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के अजमानी पब्लिक स्कूल में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की ३७ मेधावी छात्राओं, सात कराटे प्रशिक्षित किशोरियों और चिकित्सा, शिक्षा, सरकारी सेवा व राजनीति में परचम लहराने वाली 46 महिलाओं को मिलाकर 90 लोगों को सम्मानित किया गया।
बेटियां ही हमारा आज और कल, एक कॉल पर होगी समस्या हल :
महिला दिवस पर 90 बेटियों-महिलाओं का हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी पूनम ने कहा है कि अमर उजाला की मुहिम अत्यंत सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस मुहिम से समाज में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। क्योंकि जिस चीज की जरूरत महसूस की जाती है, वैसा होने लगता है। एसपी ने दो टूक कहा कि बेटियां ही हमारा आज और कल। इनकी सुरक्षा करना पुलिस का धर्म है। बेटियां, उनके (एसपी) मोबाइल पर एक कॉल कर दें, उनकी सारी समस्या पुलिस हल करेगी।
इन महिलाओं को मिला सम्मान
इन महिलाओं को मिला सम्मान
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, एसपी पूनम, पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक, शिक्षा जगत से शिप्रा बाजपेई, डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, मधु टियारा, गुरजीत अजमानी, अमिना बेगम, रुबिना बेगम, मधु मिश्रा, सुमन वर्मा, अपूर्णा पांडेय, कामिनी यादव, अनीता, अधिकारियों में एसडीएम मोहम्मदी स्वाती शुक्ला, सीओ मोहम्मदी श्रेष्ठा ठाकुर, समाजसेवा से डॉ. उमा कटियार, सावित्री यादव, डॉ. प्रीती वर्मा, डॉ. पारुल त्रिवेदी, सुमन श्रीवास्तव एडवोकेट, आशा सिंह, आरती श्रीवास्तव चेना नायक, चंदा, नूरी, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. इंद्रा चोपड़ा, डॉ. राधा टंडन, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. रुचिका टंडन, नेशनल हॉकी खिलाड़ी तृप्ति अवस्थी, महिला सिपाही नीरज मिश्रा आदि 90 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।