फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर भी बढ़ी चौकसी, हवाई पट्टी पर भी एसएसबी की निगहबानी

Tue, 26 Feb 2019 10:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर बम गिराने की हुई कार्रवाई के बाद पूरे देश में जहां अलर्ट है। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में तैनात एसएसबी के साथ ही पुलिस बल काफी सतर्क दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


गश्त, फ्लैग मार्च सहित जंगलों के रास्तों पर भी काफी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह ने बताया कि हवाई पट्टी की भी निगहबानी की जा रही है। हालांकि वहां जवानों को तैनात नहीं किया गया है।

बता दें कि पाकिस्तान में घुसकर वायु सेना की कार्रवाई के बाद से पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की इस कार्रवाई से जहां पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं कोई गड़बड़ न हो इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा का लाभ उठाकर कोई घुसपैठिया यहां प्रवेश न कर सके इसको लेकर एसएसबी, पुलिस बल व अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता से अपना काम कर रही है। 
विज्ञापन

मंगलवार को भारत नेपाल के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में स्थित बसही बॉर्डर पर एसएसबी ने गश्त की। यहां एसएसबी जवानों ने जंगल के अंदर के रास्तों पर जहां फ्लैग मार्च किया। वहीं बॉर्डर से सटे गांवों में जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। 

इसके अलावा गौरीफंटा में स्थित नेपाल बॉर्डर पर भी एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह ने दलबल के साथ जाकर गश्त की। आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई साथ ही संदिग्ध दिखने पर उससे पूछताछ भी की। पुलिस भी बॉर्डर पर सतर्क होकर कार्य कर रही है।

बम ब्लास्ट की चेतावनी के बाद और हुई सख्ती
संपूर्णानगर। महाशिवरात्रि पर भारत-नेपाल सीमा के भानपुरी खजुरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर बम ब्लास्ट करने की साजिश की रिपोर्ट एसएसबी ने पुलिस को दी है। जिसके बाद से बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। 

बॉर्डर से सटे सभी गांवों व इलाकों के शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। इसको लेकर एसएसबी जवान भी पुलिस का खासा सहयोग कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच भी अपने स्तर से साजिश रचने वालों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है। इस बात से बार्डर के गांवों के ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें