फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में 87011 छात्र-छात्राएं देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। तैयारियों पर मंगलवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज में शासन की गाइड लाइन को लेकर बैठक हुई। केंद्र व्यवस्थापकों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराकर नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए। इस बार बोर्ड परीक्षा में 87011 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। वहीं, स्कूलों में प्रवेशपत्र वितरण से लेकर सिटिंग प्लान तैयार होता रहा।
विज्ञापन

24 मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में काफी गहमागहमी रही। प्रवेशपत्र से लेकर नामावली और सीसीटीवी कैमरे से कॉलेज के कैमरों को कनेक्ट कराने के लिए शिक्षकों की भीड़ लगी रही। शांतिपूर्वक और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा कक्षों की निगरानी की जाएगी। डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी सहित लेखाधिकारी के नेतृत्व में चार उड़न दस्ते बनाए गए हैं।
परीक्षा कक्षों को कराना होगा सैनिटाइज - डीआईओएस ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज कराने, हेल्प डेस्क बनाने के लिए निर्देशति कर दिया है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में छात्रों को उचित दूरी पर बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेशपत्र वितरण के साथ पूरा प्लान तैयार - बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह से लेकर शाम तक प्रवेश पत्र का वितरण होता रहा। वहीं, छात्रों के बैठने के लिए सिटिंग प्लान तैयार कर सीट पर रोल नंबर की स्लिप शिक्षक लगाते रहे। प्रधानाचार्य विपिन मिश्रा ने बताया कि परीक्षा संबंधी सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिन कमरों के पंखे खराब थे, उन्हें भी बदलवा दिया गया है, जिससे गर्मी के मौसम में छात्रों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें