फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुर के मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के शेखपुर के मतदाताओं ने गांव में स्कूल न होने की वजह से मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया और चुनाव बाद गांव में स्कूल बनवा कर शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। जिस पर लोग राजी हुए और दोपहर बाद मतदान करने पड़ोसी भूत मुखलिसपुर में गए।
विज्ञापन

ईसानगर के शेखपुर गांव में 1097 मतदाता हैं। गांव में स्कूल भवन नहीं। इसके चलते वहां पोलिंग बूथ नहीं बनाया जा सका। इस गांव के लोगों को तीन किलोमीटर दूर मुखलिसपुर गांव में वोट डालने जाना पड़ता था। शेखपुर के ग्रामीण अरुण कुमार, दयाशंकर मिश्र, बलराम मिश्रा, माता प्रसाद, अनिल कुमार, श्रीकेशन, संजीव श्रीवास्तव, रामनरेश श्रीवास्तव, संतोष भार्गव, राममिलन सहित सैकड़ों ग्रामीण विरोध स्वरूप प्रदर्शन करते हुए गांव के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा और सीओ सीताशु कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने ग्रामीणों से वार्ता की तो स्कूल भवन की बात सामने आई। जिस पर बीईओ शिवमंगल वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर गांव में स्कूल भवन स्वीकृत हो जाएगा। तब जाकर ग्रामीण माने और दोपहर बाद मुखलिसपुर में बने बूथ पर मतदान करने गए।

ओझा पुरवा गांव में भी दोपहर बाद शुरू हुआ मतदान
ईसानगर। ईसानगर के उदयपुर गांव में ग्रामीणों ने गांव में सड़क न होने की वजह से चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद यहां भी दोपहर बाद मतदान शुरू हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग कि भूमि में हो करके उनका रास्ता आता है। वन विभाग वाले उस पर पक्की सड़क नहीं बनाने दे रहे हैं, जिससे उनका आवागमन बहुत ही मुश्किल भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें