फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशपुर में टूटा 70 साल का मिथक महिलाओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा/ईसानगर। ईसानगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव की महिलाएं आजादी के बाद से अब तक किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करती आई हैं। इस बार प्रशासन के प्रयास सार्थक हुए। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद महिलाएं मतदान में आगे आईं और महिलाओं ने अपना वोट डाला। इससे 70 साल का मिथक टूट गया है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से ईसानगर के गणेशपुर की महिलाओं ने अब तक किसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया, जबकि यहां महिला प्रधान भी रह चुकी हैं। मतदान न करने की कोई खास वजह भी सामने नहीं आई पर, यहां पुरानी परंपरा के चलते महिलाएं वोट डालने बूथों पर नहीं जाती थी। इस बार प्रशासन ने पूरी कोशिश की और उनकी मेहनत रंग लाई। डीएम-एसपी के तमाम प्रयासों के बाद आखिर मतदान के लिए पहली बार घर से निकलीं गणेशपुर की अनीता, खुशबू, सुनीता, पुष्पा, गुड़िया और लल्ली देवी आदि ने अपना वोट डाल कर यह मिथक तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें