फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीफंटा रेंज में खोदी जा रही है सुरक्षा खाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की गौरीफंटा रेंज में नोमैंस लैंड के पिलरों के पास वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खाई खोदी जा रही है। इस खाई से जंगली जानवर जहां बाहर नहीं आ सकेंगे, वहीं वनों की भी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन

गौरीफंटा रेंज के पिलर संख्या 171-172 के पास वनाधिकारियों के निर्देश पर खाई खोदने का कार्य हो रहा है। जेसीबी से चौड़ी खाई खोदी जा रही है जिससे जंगल के वन्यजीव बाहर न आ सकें। इसके साथ ही तार फेंसिंग करके जंगलों की सुरक्षा भी बेहतर ढंग से हो सकेगी। इस कार्रवाई से जंगलों के रास्ते तस्करी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तस्करों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें