फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 फुट लंबे, नौ फुट चौड़े तिरंगे का किया लोकार्पण

Thu, 11 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
tricolour - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के बच्चों की अनूठी पहल
विज्ञापन

14 अगस्त को तिरंगा यात्रा में होगा शामिल
स्वतंत्रता दिवस की 68वीं वर्षगांठ पर शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के बच्चों ने अनूठी पहले करते हुए अब तक का सबसे लंबा तिरंगा बनाया है। 24 मीटर यानी 75 फुट लंबे और तीन मीटर यानी नौ फुट चौड़े राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का गुरुवार को कॉलेज प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ और प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने अनावरण किया।
विज्ञापन

विद्यालय संचालक विशाल सेठ ने बताया कि यह अनूठी पहल करने के पीछे विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ का अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम दर्शाना और आमजन को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालय के विद्यार्थी इस तिरंगे के माध्यम से 14 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। यह यात्रा नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण से 14 अगस्त को शाम साढ़े तीन बजे निकलेगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के लिए विद्यार्थी कलक्ट्रेट और विकास भवन जाकर डीएम और सीडीओ के माध्यम से हस्ताक्षर करवाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस कार्यक्रम को शिक्षक बलराम अवस्थी, मनीष सक्सेना और अमरेन्द्र सिंह की अगुआई में आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें