फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
02 एलकेएच 15
विज्ञापन

02एलकेएच408

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा
फूल बेहड़ इलाके में खेतों में भरा बाढ़ का पानी
पलिया के आजादनगर, बर्बादनगर के ग्रामीणों ने शुरू किया सामान समेटना
लखीमपुर खीरी। मानसून की पहली बारिश के साथ एक ओर जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं बाढ़ का डर भी सताने लगा है। शारदा और घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से दोनों नदियां उफना गई हैं। बिजुआ इलाके में बाढ़ की रोकथाम के लिए बनाई गई ठोकर नदी की तेज धार में बह गई है। इससे बाढ़ की आशंका है। हालांकि बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने खतरे की आशंका से इनकार किया है। उनका कहना है कि बाढ़ नियंत्रण के कार्य तेजी से हो रहे हैं। वहीं पलिया क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव आजादनगर, बर्बादनगर पर खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ की आशंका से यहां के ग्रामीणों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है।
पलियाकलां। कई गांव जो हर बार बाढ़ की विभीषिका को झेलते हैं, वहां के लोग दहशतजदा हैं। बारिश के बाद से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जल आयोग के अनुसार उनकी डेंजर लाइन 153.620 से नदी सोमवार को 154.020 पर बह रही है। हालांकि इसमें बालू भी काफी ज्यादा है ,जिससे हमेशा ही बाढ़ का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है। उधर आजादनगर, बर्बादनगर आदि गांवों के ग्रामीणों ने नदी की विकरालता देखकर अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नाव से आवागमन करते हैं कुंवरपुरकलां के ग्रामीण
फोटो संख्या 02एलकेएच409
पलिया-मझगईं। तीन साल पहले शारदा नदी ने कुंवरपुर कलां, खालेपुरवा व चौरी गांव में बाढ़ ने कहर ढाया था। इसमें नदी ने एक नाला बना दिया है जिसमें हमेशा ही पानी भरा रहता है। जिसके कारण कुंवरपुर कलां के ग्रामीण नौगवां, मझगईं आदि जाने के लिए नाव का सहारा लेते हैं। साथ ही वाहन चालक भी नाव पर ही बाइक आदि लादकर यहां आने को मजबूर होते हैं। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से नाव तैयार की है जिसपर वह आवागमन करते हैं। तहसील की तरफ से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है।

ग्रामीण नाव से ले आए चारा
फूलबेहड़। ब्लाक फूलबेहड़ के गांव रडा देवरिया, बेलहासिकटिहा, करसौर, चकपुरवा हजूरपुरवा, जौहारा ,गुजारा, मेहंदी ,खमरिया, बड़ा गांव बसहा आदि गांवों के खेतों में पानी भरने से लोग पशुओं के लिए नाव से चारा लेकर आए। वहीं बाढ़ पीड़ित इलाके में लोगों को बाढ़ का डर भी सताने लगा है।
विज्ञापन


बिजुआ इलाके में तेज धार से बही ठोकर, बाढ़ की आशंका
02 एलकेएच 16
बिजुआ। लगातार वर्षा के चलते शारदा नदी पर चल रहा ठोकर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। गांव रेवतीपुरवा में नदी के तेज धार में ठोकर बह गई, जिससे बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बन रही स्पर डूब गए हैं, वहीं ठोकर बनाने में काम आने वाली प्रोकोपाइन साइट पर कम मात्रा में आने से पहले से ही कार्य धीमा चल रहा था, लेकिन रविवार रात हुई बारिश से काम बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें