फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का इंतजार करती रहीं महिलाएं, अव्यवस्थाओं से हाथ लगी मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 घंटे तक रोडवेज बस में फ्री यात्रा के फैसले से महिलाओं में खुशी देखने को मिली और लोगों ने इस कदम की सराहना भी की। लेकिन रोडवेज बस के चालक/परिचालकों ने मुख्यमंत्री के आदेश पर अमल करने के बजाय मनमानी करते रहे। महिलाओं की भीड़ देखकर चालकों ने अपना रूट ही बदल दिया तो कुछ चालकों ने इंतजार में खड़ी महिलाओं को देखकर बस ही नहीं रोकी। इससे महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल अनुबंधित बसों का रहा जिनके चालकों ने महिला यात्रियों को गुमराह करते हुए दूसरी बस से जाने को कहकर उतार दिया।
विज्ञापन

हैरमखेड़ा। रक्षाबंधन के दिन कई महिलाओं के लिए रोडवेज बस में फ्री सफर करने का सपना पूरा नहीं हो सका। नेशनल हाईवे पर चपरतला में बस का इंतजार कर रही महिलाओं को देखकर चालकों ने बस ही नहीं रोकी। रोड के किनारे रोडवेज बसों के इंतजार में खड़ी बहने काफी देर तक इंतजार करती रहीं, जब रोडवेज बस आई तो उसको रोकने का इशारा किया। इसके बावजूद चालक चलते बने। इससे काफी महिलाओं को ऑटो से यात्रा करके राखी बांधने के लिए जाना पड़ा।
पलियाकलां। रक्षाबंधन पर प्राइवेट बस अड्डे के साथ ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ का तांता लगा रहा। बसें कम होने से यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। इसका फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया और मनमाना किराया वसूल करके यात्रियों को ठूंसकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। रोडवेज में हालांकि बहनों का किराया न पडने के कारण यहां रोडवेज बस अड्डे से जाने वाली महिलाओं की भी खासी भीड़ लगी रही। महिलाओं ने रोडवेज बसों से फ्री यात्रा की और यूपी सरकार के इस कदम की तारीफ भी की।
विज्ञापन

मैलानी। रक्षा बंधन पर ट्रेनों और बसों में जबर्दस्त भीड़ रही। सुबह से ही ट्रेनों और बसों में खासकर महिला यात्रियों की भीड़ रही। पलिया और गोला की ओर जाने वाली बसों का आलम यह था कि स्टॉप पर आते ही बसें सवारियों से फुल हो जातीं। शाम तक बसों में यही नजारा रहा। जबकि मैलानी-ऐशबाग रेलखंड पर ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। बता दें कि आमान परिवर्तन के कारण मैलानी-ऐशबाग खंड पर ट्रेनों का आवागमन पिछले साल से बंद है। लिहाजा लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर जिलों से मैलानी, भीरा, पलिया की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को रक्षाबंधन पर फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें