फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बाहरी युवकों की भरमार, मरीजों से कर रहे धन उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को एक मरीज के घरवालों से दवाएं लाने के नाम पर कथित बार्ड ब्वाय ने सोलह सौ रुपये ले लिए। काफी देर तक जब वह दवाएं लेकर नहीं आया तो घरवालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घरवालों का आरोप है कि जब वह अपना मरीज लेकर आए थे तो उस समय इमरजेंसी में दो युवक मरीजों को बोतल और इंजेक्शन लगाने का काम कर रहे थे, लेकिन पैसे लिए जाने की घटना के बाद डॉक्टर भी उनको पहचाने से इंकार रहे हैं।
खमरिया क्षेत्र के गांव महराजनगर निवासी मैनुईद्दीन ने बताया कि शनिवार को गांव में झगड़ा हो गया था, जिसमें उनकी भतीजी कैसरजहां घायल हो गई थी। मैनुईद्दीन का कहना है कि रविवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने पर इमरजेंसी में मौजूद एक युवक ने दवाएं लाने के लिए पहले नौ सौ रुपये ले लिए और पैसे कम पड़ जाने के नाम पर फिर से सात सौ रुपये ले गया। उन्होंने बताया कि वह युवक जब काफी देर तक दवाएं लेकर नहीं आया तो उसके बारे में डॉक्टरों से पूछा तो उन्होंने भी उसके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। मैनुईद्दीन के साथ हुई ठगी की घटना से आहत साथ आए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं मौजूद डॉक्टर किसी भी बाहरी युवक के काम करने की बात से इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मिलीभगत से बाहरी युवक करते हैं काम
जिला अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर सभी वार्डों में बाहरी युवक काम रहे हैं। ऐसा नहीं है कि डॉक्टर और वार्ड ब्वाय को इनकी जानकारी नहीं होती है। पहले तो यह सभी लोग इन्हीं युवकों से मरीजों का इलाज कराते हैं और इनके पकड़ लिए जाने पर डॉक्टर और वार्ड ब्वाय इनकी जानकारी होने से ही इंकार कर देते हैं। अभी हाल में ही मेडिकल वार्ड में एक डॉक्टर ने एक बाहरी युवक को पकड़ा था, जिसने एक स्टाफ नर्स के साथ आने की बात स्वीकार भी की थी। इसकी जानकारी के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने कोई कार्रवाई तक नहीं की।
.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें