फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अमले के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। भीरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव ढखिया खुर्द में विधायक रोमी साहनी पूरे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे। यहां पर बाढ़ से पांच ग्रामीणों के घर गिर गए हैं। विधायक ने तुरंत ही इन बाढ़ पीड़ितों को अपनी तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही मौके पर मौजूद एसडीएम व तहसीलदार से भी सहायता दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक रोमी साहनी, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी व तहसीलदार भगवानदीन वर्मा के साथ भीरा क्षेत्र के शाहपुर ग्राम पंचायत के मजरा ढखिया खुर्द पहुंचे। यहां पर बाढ़ से कमलेश, दाताराम, राजकुमार, राजेंद्र और राजाराम के घर गिरने से बेघर हो गए हैं। विधायक ने अपनी तरफ से इन्हें बीस हजार की आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही पिछले साल आई बाढ़ में गुड्डी का भी घर गिर गया था जिसपर विधायक ने गुड्डी को भी अपनी तरफ से तीन हजार की आर्थिक सहायता दी। विधायक ने एसडीएम व तहसीलदार से हीरालाल, भगवती, दिलीप, सुनील और विजय के बाढ़ प्रभावित घरों व उनको सहायता दिलाने की बात कही तथा आवास दिलाने के बारे में भी वार्ता की। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्रियों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें