फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के निकट फिर पहुंचा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बे से तीन किलोमीटर दूर रविवार चौधीपुर गांव आबादी से सटे खेत में एक बकरे का शिकार करने वाला तेंदुआ सोमवार सुबह पूरनपुर गांव के निकट पहुंच गया। दिन-दहाड़े गांव के निकट तेंदुए को देख ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव से सटे खेत में तेंदुआ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में पिछले चार माह से जंगल के इर्द-गिर्द बसे गांवों में सक्रिय तेंदुआ ग्रामीणों की 41 से ज्यादा बकरी-बकरों को निवाला बना चुका है। इसके अलावा तेंदुआ पांच गांवों के कुत्तों को चट कर चुका है। पिछले एक माह से तेंदुआ एक किलोमीटर दूरी के बीच चौधीपुर और पूरनपुर आबादी के निकट डेरा जमाए बैठा है। तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी को लेकर हरकत में आए वन विभाग ने चौधीपुर गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को तेंदुआ हमलों से बचाव के टिप्स दिए। साथ ही तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने रविवार सुबह आबादी के निकट एक पिंजड़ा भी लगवाया। बावजूद इसके तेंदुआ वन विभाग को चकमा देते हुए दोपहर में गांव से तीन सौ मीटर दूरी पर एक बकरे पर हमला कर उसे मार डाला। सोमवार सुबह तेंदुआ चौधीपुर गांव से निकल कर एक किलोमीटर की दूरी पर बसे पूरनपुर गांव आबादी के निकट पहुंच गया। इसको लेकर ग्रामीण दहशतजदा हैं। तेंदुए के आतंक से परेशान लोगों ने वन विभाग से उसे जल्द पकड़वाने की मांग की है। उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मैलानी रेंज के जटपुरा बीट आबादी से सटे गांवों में सक्रिय तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक पिंजड़ा लगवाया गया है। वन कर्मियों की टीमें तेंदुआ की चौबीस घंटे बारी-बारी से निगरानी कर रही है। फिर भी ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें