ग्लोबल हैंड वाशिंग डे आज
अगर रहना है सेहतमंद तो हाथों को रखे स्वच्छ
हाथों की सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है हैंड वॉशिंग डे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बीमारियों का प्रमुख कारण गंदगी है, खासकर हाथों की। इसलिए हाथों को अच्छी तरह से धुलना बहुत जरूरी है, क्योंकि हाथों में लगी गंदगी हमारे शरीर में पहुंचकर जानलेवा बीमारियां पैदा करती है। इनसे बचने और लोगों को हाथ धुलने के प्रति जागरूक करने के लिए 15 अक्तूबर को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस (वर्ल्ड हैंडवॉशिग डे) की शुरूआत की गई, जिससे लोगों केेेे हाथ धुलने का तरीका सिखाया जा सके।
हाथों में तमाम गंदगी छिपी होती है, जो सामान्य आंखों से नहीं दिखाती। यह किसी वस्तु को छूने, उसका प्रयोग करने, लोगों से हाथ मिलाने और दैनिक कार्य करने से होती है। हाथों को बिना धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों का सेवन करने से गंदगी शरीर में चली जाती है और फिर तमाम बीमारियां पैदा कर देती है। हाथ धुलने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड हैंडवॉश डे की शुरूआत की गई, जिससे इस दिन लोगों को हाथ धुलने के लिए जागरूक किया जा सके। जिला अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ.एसके सिंह ने बताया कि हाथों का धुलना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का ही एक हिस्सा है। लोग दिन भर घर से लेकर बाहर तक तमाम वस्तुओं को छुते हैं, जिससे हाथों में गंदगी जमा हो जाती है। इससे हाथों में लाखों कीटाणु इकट्ठा हो जाते हैं, जो आसानी से साफ पानी से धुलने पर भी खत्म नहीं होते। इन्हें खत्म करने के लिए साबुन से हाथ धुलने चाहिए।
.........
ये होती हैं बीमारियां
फ्लू, स्वाइन फ्लू
सर्दी जुकाम, उल्टी-दस्त
पेट एवं गले की बीमारियां और उनमें संक्रमण
..........
हांथ कब धोएं
1. भोजन करने से पहले और बाद में हाथ अवश्य धुलें।
2. शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
3. घर में साफ सफाई करने एवं बाहर से घर आने पर हांथों का अवश्य धुलें।
4. पालतू जानवरों को छूने के बाद
5. बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद
6. छींक एवं खांसी आने के बाद
7. खेलने, बागवानी के बाद और छोटे बच्चों को छूने से पहले।
..........
बच्चों का विशेष ध्यान
जिला अस्पताल के सीएमएस एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आरके वर्मा का कहना है कि बड़ो की तुलना में जो बच्चे धूल में खेलते हैं, जिससे उनके हाथ में कीटाणु ज्यादा होते है। इसलिए बच्चों में खाने से पहले हाथों को धुलने की आदत डालें, वह भी अच्छी तरह से। वहीं बड़ों का चाहिए कि घर पहुंचने पर हाथों को अच्छी तरह साबुन से धुलें और उसके बाद ही बच्चों को गोद लें या फिर छुए।