फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 5100 पीत घटधारी महिलाओं ने निकाली मंगल कलशयात्रा

Fri, 06 Mar 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालतीं पीतघटधारी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। गोस्वामी तुलसीदास की रचना स्थली श्रीराम वाटिका धाम में मंगल कलशयात्रा के साथ 27 लाख श्रीराम नाम जप महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया। कलशयात्रा में 5100 पीत घटधारी महिलाओं ने भाग लेकर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मंगल कलशयात्रा श्रीराम वाटिका धाम से संतों की अगुवाई में दोपहर बाद करीब दो बजे शुरू हुई। पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयघोष के साथ यात्रा निकाली। यह यात्रा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए मुख्य बाजार, नागेश्वर नाथ मंदिर, श्रीराम नवमी मंदिर और हलवाई मंदिर से गुजरते हुए पुनः श्रीराम वाटिका धाम स्थित यज्ञ स्थल पहुंची।
यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए रास्तों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी विजय जायसवाल, संतोष चौरसिया, डॉ. मुकेश गुप्ता, सुदीप निगम, भगवती प्रसाद शुक्ला और पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल समेत अन्य लोगों ने यात्रा में शामिल महिलाओं का स्वागत किया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
यज्ञ समिति के आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान लगातार श्रीराम नाम जप और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें