फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लगातार 51 घंटे का छोटी काशी कवयित्री महाकुंभ आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कपिलश फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह 10 बजे से छोटी काशी कवयित्री महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए यह 14 सितंबर शाम तक लगातार 51 घंटे चलेगा। फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा खरे ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से 150 से अधिक कवयित्रियां सम्मिलित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन पहली कवयित्री के रूप में राष्ट्रीय कवयित्री लखनऊ से सुफलता त्रिपाठी शामिल होंगी। इसके अलावा बिहार से शेफालिका झा, लखनऊ से दिव्या मीरा, रेखा बोरा, मीनाक्षी शुक्ला, नोएडा से मनीषा जोशी, लखनऊ से डॉ. विमलेश गंगवार, डॉ. कुसुम चौधरी, मशहूर शायरा इशरत सुल्ताना, संदीपिका दीक्षित, बिजनौर से रचना शास्त्री, सीतापुर से सीमा मिश्रा, जौनपुर से डॉ. ऐश्वर्या सिन्हा सहित 70 कवयित्रियां शामिल होने आ रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें