फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो एलटी पर 500 मरीजों का भार, लग रही कतार

Sun, 31 Aug 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल पहले ही कई अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। वहीं पैथोलॉजी में स्टाफ की कमी है। पैथोलॉजी में करीब 400-500 मरीज जांच के लिए आ रहे हैं। इससे न सिर्फ यहां के कर्मचारियों पर भार पड़ रहा है, बल्कि मरीजों को भी जांच के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1200-1500 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इसमें चिकित्सक तकरीबन पांच सौ मरीजों को जांच के लिए पैथोलॉजी में भेज रहे हैं। इससे पैथोलॉजी पर दबाव पड़ रहा है। वहीं करीब सात से आठ अलग-अलग तरह की मशीनें पैथोलॉजी में लगी हुई हैं, जिसमें 40-50 प्रकार की जांच होती हैं। जबकि यहां दो एलटी की ही तैनाती है।

इससे रिपोर्ट में समय भी लग जाता है। मरीजों को भी समय से जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इसलिए उन्हें दोबारा चक्कर लगाना पड़ जाता है। वहीं स्टाफ की कमी की वजह से पैथोलॉजी 24 घंटे चल भी नहीं पा रही है। इससे रात में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


भीड़ होने पर टूट गया था काउंटर पर कांच
जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या से न सिर्फ चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ पर भार पड़ रहा है, बल्कि पैथोलाॅजी में लगी लंबी लाइन से मरीज भी परेशान हो रहे हैं। बीते दिनों जांच के लिए भीड़ में लोगों की धक्का-मुक्की होने लगी। इससे पैथोलॉजी काउंटर पर लगा कांच भी टूट गया था।

एलटी की पोस्ट के लिए विज्ञप्ति निकाली गई थी। भर्ती प्रकिया भी चल रही है। जल्द ही उन्हें तैनाती दी जाएगी, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें