फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेल्फ सर्वे के 49,450 लोग मिले अपात्र, सूची से होंगे बाहर

Thu, 15 Jan 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सेल्फ सर्वे के लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया, जिसमें अब तक 49,450 लोग अपात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

करीब 23 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन होना अभी शेष है। सत्यापन में अपात्र पाए जाने वालों का सूची से नाम हटाया जाएगा। बढ़े व छूटे परिवारों को पक्का मकान देने के लिए आवास प्लस एप के माध्यम से दो तरह से सर्वे कराया गया था। एक तो सर्वेयर के माध्यम से किया गया था, जबकि दूसरा खुद लाभार्थी को एप पर अपनी रिपोर्ट देनी थी कि उसको आवास की जरूरत है। इसमें 78,632 ने सेल्फ व 38,338 लोगों का सर्वे सर्वेयरों ने किया था। अब इनकी पात्रता के लिए सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सत्यापन के लिए ब्लाॅकवार जिला स्तरीय अधिकारी नामित है, जो सत्यापन कर हैं। इसमें सेल्फ सर्वे के सत्यापन में अब तक 49,450 लोग अपात्र पाए गए हैं। 23,679 लोगों का सर्वे होना अभी शेष है। डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सोभनाथ चौरसिया ने बताया कि सत्यापन के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें