फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4901 परीक्षार्थियों ने हिंदी तो एक ने छोड़ी सैन्य विज्ञान की परीक्षा 

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार से हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा शुरू
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हुईं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी और इंटर के सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। हिंदी की परीक्षा में जहां 4901 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सैन्य विज्ञान की परीक्षा में एक। पहले दिन की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई और कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार हाईस्कूल के हिंदी विषय के लिए 49339 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से सिर्फ 44438 परीक्षार्थी ही पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा में शामिल हुए। वहीं पहली पाली में इंटर के सैन्य विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें तीन परीक्षार्थी ही पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा में दो लोग ही शामिल हुए और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई और कोई भी नकल करते नहीं मिला।
विज्ञापन


‘सरल आया पेपर’
पेपर सरल था और हुआ भी अच्छा,  जो पढ़कर आए थे वह पेपर में मिल भी गया। नंबर भी अच्छे आने की उम्मीद है।
-तरन्नुुम कुरैशी

‘जो पढ़ा वही आया’
बोर्ड परीक्षा का डर था कि पेपर कैसा आएगा, लेकिन जो पढ़कर आए थे। उसमें से अधिकतर पेपर में मिल गया। पेपर भी अच्छा हुआ।
-सायरा बानो

‘अच्छे नंबर मिलेंगे’
पेपर बहुत अच्छा हुआ और सरल भी था। जो शिक्षिकाओं ने पढ़ाया था। वह पेपर में मिला भी।
-प्रतिभा विश्वकर्मा

‘परीक्षा को लेकर डर था’
बोर्ड परीक्षा को लेकर डर था, लेकिन पेपर में पढ़ा हुआ मिलने से डर दूर हो गया। पेपर भी सरल था और सभी प्रश्न हल कर लिए।
-पूजा देवी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें